सरहद पर पाकिस्तान लागातार अपनी नापक हरकतों को अंजाम दे रहा है जिसका भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ऐसी ही हरकत का जब भारतीय सेना ने जवाब दिया तो पाक सेना ने सफेद झंडा निकाल लिया। इसका एक वीडिया एएनआई ने जारी किया है। एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के हाजीपुर सेक्टर में 10-11 को जब पाकिस्तान सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया तो भारत सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान सेना के दो जवान ढेर हो गए। इसके बाद पाकिस्तान सेना ने भारत को सफेद झंडा दिखा ताकि वह अपने जवानों के शव ले जा सके। भारतीय सेना ने इसके बाद फायरिंग रोक दी ताकि पाक सेना अपने जवानों के शव ले जा सके।
#WATCH Hajipur Sector: Indian Army killed two Pakistani soldiers in retaliation to unprovoked ceasefire violation by Pakistan. Pakistani soldiers retrieved the bodies of their killed personnel after showing white flag. (10.9.19/11.9.19) pic.twitter.com/1AOnGalNkO
— ANI (@ANI) September 14, 2019