जन्मदिन विशेष: वे जो “अटल”हैं…!!!

0
1338

atal

अटल बिहारी वाजपेयी आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे है। ग्वालियर में जन्में अटल का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल की बी०ए० की शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कालेज (वर्तमान में लक्ष्मीबाई कालेज) में हुई। छात्र जीवन से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने , कानपुर के डी०ए०वी० कालेज से राजनीति शास्त्र में एम०ए० की परीक्षा प्रथम श्रेणी  में उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने कानपुर में ही एल०एल०बी० की पढ़ाई भी प्रारम्भ की लेकिन उसे बीच में ही विराम देकर पूरी निष्ठा से संघ के कार्य में जुट गये।

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक हैं|  सन् 1955 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु सफलता नहीं मिली।  लखनऊ में एक लोकसभा उप चुनाव में वो हार गए थे।1957 में जन संघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ाया.। लखनऊ में वो चुनाव हार गए, मथुरा में उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई लेकिन बलरामपुर से चुनाव जीतकर वो दूसरी लोकसभा में पहुंचे।

अपने राजीनित जीवन को आगे बढ़ाते हुए अटल बिहारी वाजपेयी साल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष भी रहे. अटल बिहारी वाजपेयी अपने कार्यकाल में नौ बार लोकसभा के लिए, दो बार राज्यसभा के लिये भी निर्वाचित हुए। अटल बिहारी वाजपेयी साल 1996 में पहली बार 13 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1998 में अटल बिहारी को एक बार फिर पीएम बनने को मौका मिला लेकिन इस बार उनकी सरकार 13 महीने ही चल पाई. लेकिन इसके बाद साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अपना 5 सालों का पूरा कार्यकाल किया।

उनके राजनीतिक करियर में परमाणु टेस्ट (ऑपरेशन शक्ति), लाहौर शिखर सम्मेलन और 1999 में हुआ कारगिल युद्ध जैसी घटनाएं अहम रही।

अटल जी को 1992 में पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया जबकि 2015 में नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाज़ा। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और काफी समय से किसी राजनैतिक मंच पर नहीं नजर आए हैं। उनके जन्मदिन बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here