अगर आप अब भी नहीं मानते कि चाय वाला मीडिया को चलाता है तो ये तस्वीर आपको देख लेनी चाहिए

0
1903

याद है, हो सकता है न भी याद हो क्योंकि अब इसे बार बार दोहराने की फिलहाल जरूरत नहीं है। 2014 के आम चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी बार बार ये बताना नहीं भूलते थे कि वो चाय बेचा करते थे। अब ये बातें क्यों नहीं दोहराई जाती और क्यों उस समय बार बार बताई गईं इस बहस को छोड़िए। आज का पूर्ण सत्य यही है कि एक भूतपूर्व चाय वाला फिलहाल देश चला रहा है।

लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है मेरे दोस्त। आप जो देख रहें हैं कहानी वही है लेकिन दिखती नहीं और जो दिखती है वो कहानी नहीं होती। अब छोड़िए भी। मुजफ्फरपुर से आई ये तस्वीर देखिए। इस तस्वीर में एक चाय वाला है और उसकी दुकान पर तमाम मीडिया प्रतिष्ठानों के लेटर बॉक्स लगें हैं। लोग इन बक्सों में खबरें और प्रेस रिलीज डाल जाते हैं। ये चाय की दुकान एक तरह से मीडिया कंटेट के लिए एक अड्डा है। वैसे हमने ये तस्वीर बिहार की पत्रकार सीटू तिवारी की फेसबुक वॉल से टपा ली है। वो भी बिना किसी इजाजत के।

बाकी सब छोड़िए और आप ये तस्वीर देखिए, फिर मत कहिएगा कि चाय वाला मीडिया नहीं चला सकता। हां, देश चला सकता है या नहीं ये नहीं पता।

साभार :अग्निवार्ता.कॉम 

नोट : हमारी खबरों को पढ़ने के लिए लाइक करे,खबर पसंद आने पर शेयर जरूर करे…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here