वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का हिमाचल दौरा, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में कार्यकर्ताओ का बढ़ाया उत्साह

0
656
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने सोमवार को हिमाचल की शिलाई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर के नामांकन रैली में पहुंच कर कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया। नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए पन्त ने कहा कि भाई नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने के लिए जनता को बलदेव भाई के समर्थन में आना है। उन्होंने आम जनमानस से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
आपको बतादे की हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिनमे सीएम त्रिवेंद्र सिंह समेत प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, धन सिंह रावत, यशपाल आर्य एक-एक बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।  इन मंत्रियों को एक बार फिर हिमाचल में चुनाव प्रचार अभियान में लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here