जानें आज डूबते सूर्य को अध्र्य देने का शुभ मुहूर्त, दूर हो जायेंगे सारे कष्ट!

0
1057

देश भर में महापर्व छठ की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है, बाजारों में एक अलग ही रौनक लगी हुई है। छठ का इतिहास में बड़ा ही महत्तव माना गया है यह पर्व सूर्य देव की उपासना का पर्व माना जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं। 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ ये पर्व सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त होगा। इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा का काफी महत्व है। पहला अर्घ्य आज अस्त होते सूरज को दिया जाएगा। आज षष्ठी के दिन व्रतीजल में उतरकर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे।

पूजन विधि
अर्घ्य देने के लिए बांस के सूप में सभी प्रकार के फल रखकर उसे पीले कपड़े से ढ़क दें और डूबते सूरज को तीन बार अर्घ्य दें।
शुभ समय
सायंकालीन अर्घ्य- 26 अक्टूबर (गुरुवार)
सायंकालीन अर्घ्य का समय :- सांय काल 05र:40 बजे से शुरू
प्रात:कालीन अर्घ्य 27 अक्टूबर (शुक्रवार)
प्रातर:कालीन अर्घ्य का समय: प्रात:   6:28 बजे से शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here