भूकंप के झटके से उत्तराखंड समेत हिला उत्तर भारत, जानमाल का कोई नुक्सान नही !

0
784

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। इसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के पास गुप्तकाशी था। विभाग के राष्ट्रीय भूकंप-विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात करीब 8:49 बजे आया। जानमाल की क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा उत्तराखंड ‘हाई सिस्मिक जोन में आता है लिहाजा यहां बड़े भूकंप आने की आशंका बनी रहती है।

भूकंप के झटके करीब दस सेकेंड तक मसहूस किए गए। भूकंप 30 किमी गहराई में था। बुधवार रात को अचानक घरों में रखा सामान, पंखे और बर्तन हिलने लगे। लगातार महसूस किए गए भूकंप के इन झटकों से बचने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए। झटकों को दिल्ली, एनसीआर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर सहित यूपी के अधिकांश हिस्से और उत्तारखंड में महसूस किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here