कैसी खौफनाक जिंदगी जीती हैं रेड लाइट एरिया की महिलाएं! जानिए-

0
3836

रेड लाइट एरिया का नाम सुनते ही देह व्यापार करने वाले लोगों की छवि आ जाती है. रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओँ और लड़कियों के जीवन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है. चलिए आज बताते हैं एशिया की सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया में लड़कियों की जिंदगी की सच्चाई के बारे में :

रेड लाइट एरिया में एरिया में रहने वाली लड़कियों के लिए जिंदगी के कोई मायने नहीं होते हैं. यहां लड़कियों को जबर्दस्ती देह व्यापार के क्षेत्र में भेजा जाता है. यहां तक कि किसी भी रेड लाइट एरिया में किसी लड़की के पैदी होते ही उसे भी देह- व्यापार के लिए एक और उत्पाद के रूप में गिन लिया जाता है.

एशिया की सबसे बड़ी रेड लाइट
एशिया की सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया भारत में है. भारत के कोलकाता में स्थित सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ी रेड लाइट एरिया है.
ऐसा माना जाता है कि पूरे एशिया में देह व्यापार के लिए सबसे ज्यादा लड़कियां इसी सोनागाछी इलाके से ही जाती हैं. ग्राहकों की संख्या के अनुमान के आधार पर भी कोलकाता के सोनागाछी इलाके को एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है.

कुछ समय पहले एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर सॉविद दत्ता ने कोलकाता के सोनागाछी इलाके में तस्वीरें ली हैं. सोनागाछी की महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी की तस्वीरें दिखाने के लिए वे वहां के अंदरूनी इलाकों में गये जहां किसी का भी जाना मुमकिन नहीं हैं.

सॉविद दत्ता ने रेड लाइट एरिया में महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी के बारे में कुछ बड़े खुलासे भी किये हैं.
उनके अनुसार कोलकाता के इस इलाके में देह व्यापार में लगभग 12 हजार से भी अधिक लड़कियां लिप्त हैं. इनमें से अधिकतर लड़कियों की उम्र 18 साल से भी कम है. यहां पर लड़कियों को जबर्दस्ती स्कूल आदि से छुड़वाकर देह व्यापार के क्षेत्र में उतारा जाता है. यहां पैदा होने वाली लड़कियों की किस्मत में ही देह व्यापार के धंधे में उतरना लिखा हुआ होता है.
कोलकाता के सोनागाछी इलाके में महिलाओँ और लड़कियों की जिंदगी के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम बॉर्न इंटू ब्रॉथेल था जो कि एक अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री भी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here