फूलन देवी का हत्यारा शेर सिंह राणा की जल्द होगी शादी, राजनैतिक परिवार की बेटी से रिश्ता हुआ तय…

0
2515

सपा सांसद एवं पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी का हत्यारा शेर सिंह राणा की जिंदगी बदलने वाली है। मिडिया खबरों के मुताबिक शेर सिंह राणा जल्द ही दाम्पत्य सूत्र में बंधने जा रहा है। कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक राजनैतिक परिवार की बेटी से उसका रिश्ता तय हो गया है। जल्द ही वह शांति कुंज में वह सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। हालांकि शादी की तिथि की अभी घोषणा नही हुई है। शेर सिंह राणा दिल्ली की हाइकोर्ट से जमानत मिली हुई है।और तब से वह हरिद्वार के रूडकी में अपने घर पर ही रह रहा है। 

रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले साल उसे दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और तब से वह रुड़की में ही है। मिडिया खबरों के अनुसार शेर सिंह राणा अब जल्द सात फेरे लेने वाला है। उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से विधायक रहे राणा प्रताप सिंह की बेटी से होने जा रही है।

तिहाड़ जेल से फरार होकर गया था अफगानिस्तान 
वर्ष 2001 में दिल्ली में सपा सांसद फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शेर सिंह राणा और उसके तीन दोस्तों पर लगा था। देहरादून के प्रेस क्लब में शेर सिंह और उसके दोस्तों ने मीडिया की मौजूदगी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2004 में शेर सिंह राणा नाटकीय ढंग से देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार हो गया था। तब उसने अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की समाधि से मिट्टी लाने का दावा भी किया था। फिर काफी वक्त गुजरने के दो साल बाद 17 मई 2006 को कोलकाता से उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here