इस महाशिवरात्रि पर 47 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, करें ये काम बदल जाएगी किस्मत!

0
10276

इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को पड़ रहा है. हिन्दू धर्म के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन गंगा व नदियों में स्नान व दान किया जाता है। कई शिवालयों व घरों में भक्त चारों पहर शिव जी की पूजा तथा रुद्राभिषेक व महामृत्यंजय मंत्र का जाप करते हैं। जानकारों की मानें तो महाशिवरात्रि का दिन घर में शिवलिंग की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ज्योतिषो की मानें तो इस बार की महाशिवरात्रि विशेष है क्योंकि इस दिन एक बड़ा महासंयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी शिव मंदिर या शिवालय में जाकर ऊं नम: शिवाय का जाप कर शिव की पूजा करें। इसके बाद वैदिक विधि विधान से रूद्राभिषेक करें और शिवलिंग पर फूल, अरवा चावल, गाय का कच्चा दूध, मधु, चंदन, बेल पत्ता, गन्ने का रस, धान का पत्ता, धतूर का फल और फूल चढ़ाएं। इसके बाद शिव जी पर शुद्ध जल और गंगा जल चढ़ाकर उनकी आरती करें। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने से पुण्य प्राप्त होता है।

वैसे तो यह शिवरात्रि सभी लोगों के लिए बेहद खास है। लेकिन, इस शिवरात्री को एक विशेष संयोग बन रहा है जिसका असर तीन राशि के लोगों पर सबसे अधिक पड़ेगा। 

वृषभ: ज्योतिषों की मानें तो वृषभ राशी वालों के लिए महाशिवरात्रि के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार में सुधार होगा। डेकोरेशन, गारमेन्ट्स, कलाजगत, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कम्युनिकेशन आधारित कामकाज से जुड़े लोगों को अपार सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होगा और गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि विशेष रुप से लाभदायक होने वाली है। शिवरात्रि के बाद सिंह राशि के जातकों की तरक्की हो सकती है। इस राशी वाले जो भी योजना बनाएंगे उसमें लाभ मिलेगा। फंसा हुआ घन वापस मिलेगा। आय और नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे और परिवार में शांति व आनंद का माहौल रहेगा।

वृश्चिक: ज्योतिषों के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को महाशिवरात्रि के बाद हर कार्य सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन से धन लाभ हो सकता है। फ़रवरी महीने में इस राशि के जातक मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से अचानक लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। महाशिवरात्रि के बाद इस राशी  वालों की किस्मत चमक जायेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here