रविवार को खास इन राशियों पर होने वाली है धन की वर्षा, जानिए!

0
1043
 
 मेष आपके कामकाज से कुछ लोग सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आने वाले दिनों में धन लाभ के इशारे मिलेंगे। किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है, जो आपको पसंद आएगी। कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है। एकाग्रता बनाए रखने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।
वृष-  कोई भी काम प्लानिंग से करें तो बड़ा फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। शांति से दिन बिताएं। कोई भी काम सोच समझकर और प्लानिंग से करें तो आपके लिए अच्छा होगा। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है।  जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपको मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है। जिम्मेदारियों में मन कम लगेगा। आपके व्यवहार से लोगों को कुछ गलतफहमियां भी हो सकती है।
मिथुन –आज आप जो सोचेंगे वो काम पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। आपका मन जो कहे, उस पर ध्यान जरूर दें। परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग भी बन सकती है। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। लोगों से बातचीत और मिलने का मूड नहीं रहेगा। आप थोड़े संकोची हो सकते हैं। आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमीजनों के साथ कुछ अनबन के योग बन हैं।
कर्क –सोचे हुए काम पूरे करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आप ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। पारिवारिक और प्रोफेशनल संबंधों में मजबूती आ सकती है। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। किसी के साथ ज्यादा अनबन न हो, इसका ध्यान भी रखें। आपको किसी तरह की गलतफहमी भी हो सकती है।
सिंह – किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में धन लाभ की संभावना बन रही है। काम करने के तरीके से आपको फायदा हो सकता है। करियर में नए लोगों और नए माहौल के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। कोई काम बहुत कठिनाई से शुरू हो सकता है। दूसरों से जबरदस्ती अपनी बात न मनवाएं। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। आपके कामकाज की गति धीमी हो सकती है।
कन्या – कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अपने से जुड़े आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए कामों में फायदे के योग हैं।  वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गलतफहमी की संभावना है। पैसों के मामले में किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है।
तुला – संतान पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस में भी गति आ सकती है। निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नजदीकी लोगों से आप थोड़े असंतुष्ट भी हो सकते हैं। सोचे हुए ढंग से काम न होने के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है।
वृश्चिक –  आप अपने शौक पूरे करने में व्यस्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके, व्यावहारिक रहें। अपनी ही जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप मन की बात नहीं कह सकेंगे। ऑफिस के काम का तनाव घर पर भी हो सकता है। काम को लेकर लापरवाही न करें वरना नुकसान हो सकता है।
धनु –टूट चुके संबंध जोड़ने की कोशिश में आज सफलता मिल सकती है। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।  कोई काम आपके सोचे हुए ढंग से न होता हो, तो उसे लेकर आप ज्यादा परेशान भी हो सकते हैं। मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
मकर –पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है।  मिले-जुले अनुभव वाला दिन है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। किसी से मिलने का समय तय हो सकता है। साथ काम करने वाले किसी इंसान की बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिना बात आपका मूड भी बिगड़ सकता है। हो सकता है आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएं।
कुंभ – आपके बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का मूड अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा हो सकता है। कोई व्यक्ति आपसे नाराज भी हो सकता है। जिद और अहंकार से आपके कामकाज बिगड़ सकते हैं। तनाव भी बढ़ेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा।
मीन – आज अपनी बुद्धि कौशल से आप दुश्मनों को हरा सकते हैं। कपड़े का बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में खुशी आ सकती है। आज किसी से अनबन भी हो सकती है। पैसों के कुछ मामले उलझ सकते हैं। आपकी बेचैनी भी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बात पर उग्र होने से बचें। वाहन संभलकर चलाएं। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here