आज रात ब्रह्मांड में होने वाला है चार ग्रहों का संगम!

0
1655

देहरादून : वैज्ञानिको की मानें तो 7 और 8 अप्रैल की रात चार ग्रहों का अद्भुत मिलन होने जा रहा है। वैज्ञानिक के अनुसार मंगल व शनि के साथ चंद्रमा नजर आएगा तो वहीं पास में प्लूटो भी मौजूद होगा। जो कि अद्भुत ब्रह्मांडीय नजारा होगा। प्लूटो को आप दूरबीन की मदद से देख सकते हैं, जबकि अन्य तीनों को कोरी आंखों से देखा जा सकेगा।इसके साथ ही मंगल भी धरती के करीब लौट रहा है। यह दुर्लभ संयोग 60 हजार सालों में 2003 के बाद दूसरी बार बनने जा रहा है। जुलाई अंतिम सप्ताह में यह धरती के बेहद करीब होकर अपने पथ पर आगे बढ़ेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here