उसने उड़ा दी दो स्कूलों की छत, दो घायल!

0
677

देहरादून। मौसम के मिजाज ने करवट बदली और देर रात चले भारी तूफान में यमुना के दो स्कूलों की छतों को उड़ा दिया, जिससे दोनों स्कूल छतविहीन हो गए हैं। भारी आंधी तूफान के कारण यमुना घाटी क्षेत्र की बिजली गायब रही तो रात को लगभग चार घंटे यमुनोत्री हाइवे भी बंद रहा। गुरुवार की देर रात चले इस तूफान से भले ही जान की क्षति नहीं हुई लेकिन काफी लोग फंसे रहे। तूफान चलने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खरादी राजतर के पास एक पेड़ गिर गया जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे बाधित रहा। बड़कोट की तरफ से आ रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहन तथा स्यानाचट्टी जाने वाले वाहन फंस गए, जिन्हें बाद में निकाला जा सका।
यमुना घाटी के नौगांव विकास खंड में जूनियर हाईस्कूल दारसौ तथा प्राथमिक विद्यालय मुगरसंति की छतें उड़ गई। बड़कोट तहसील के ग्राम पंचायत नगांणगांव में शादी में गए दो ग्रामीण घायल हो गए जिनमें से एक को बड़कोट अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here