राशिफल दिनांक 4 जून 2018 , पढ़े अपना आज का भाग्य !!!

0
1489

मेषराशि- आज के दिन आप अपने मित्रो को बहुत याद कर सकते है। कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन हो सकता है। अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रह सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका मन भटक सकता है।

वृषराशि- प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए जो रचनात्मक हों। आज आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और ख़ुशी को कुछ ख़राब कर सकता है।

मिथुनराशि- अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिल सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है।

कर्कराशि- प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा।

सिंहराशि- आज के दिन पैसो के लें दें करने से बचे। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपका प्रिय आज कुछ उदास महसूस कर सकता है जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

कन्याराशि- आज आप सामाजिक मेलजोल का सहारा लें सकते है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव कर सकते है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। आपको आपने जीवनसाथी से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

तुलाराशि- आज के दिन आप जल्दबाज़ी में कोई काम करेंगे तो आज आप काफ़ी निराशाजनक हो सकते है। आज आप किसी लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है और आर्थिक हालात में सुधार आ सकता है। अपनी पत्नी/पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है।

वृश्चिकराशि- आज के दिन प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। जल्दबाज़ी में लिया फ़ैसला परेशानी में डाल सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग़ से सोचें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

धनुराशि- आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ वक़्त अपने बिता सकते है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर हों सकते है।

मकरराशि- आज आपको अपने पार्टनर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं।

कुम्भराशि- आज के दिन झूठ बोलने से बचें क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। अगर आज आप किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे तो नाकामी आपके हाथ लग सकती है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित हो सकती है।

मीनराशि- आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर सकते है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़्यादा ख़र्च न करें। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जा सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी लेकिन तनाव भी दें सकती है जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस कर सकते है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here