आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजाने के मूड में

0
1296

देहरादून। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ईंट से ईंट बजा देने का निर्णय लिया है। इन्हें भारतीय मजदूर संघ का साथ मिला है, जो संघ परिवार का मजबूत घटक है। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार को विशाल जुलूस निकाला। अपनी दो सूत्रीय मांगें 18000 वेतन दिए जाने एवम राज्यकर्मी घोषित किये जाने की समस्या को लेकर पहले परेड ग्राउंड धरना स्थल पर सभा की। वहां से जुलूस के रूप में सचिवालय कूच किया। पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया लेकिन वहां पहुंच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवम केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राज्य राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फत्र्याल एवम प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने किया। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी आंगनबाड़ी इंदु नायर, ऋषिपाल सिंह, शेखरानंद पांडेय, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरन चौबे,नीना तोमर,पंकज शर्मा सहित हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे से लौटने पर एक प्रतिनिधि मंडल भी उनसे मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here