रेल सेवा विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से मिले रेल अधिकारी

0
718


देहरादून। उत्तराखंड में रेलवे सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विशेष पहल चल रही है। केंद्र सरकार पहले से ही उत्तराखंड में रेल विस्तार और ऑल वेदर रोड को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल भी अब अपना प्रभाव दिखाने लगी है।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को टनकपुर- दिल्ली व लाल कुआं से दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा शुरू करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेलवे के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार रेलवे के साथ हर सम्भव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने काठगोदाम से देहरादून आने वाली ट्रेन का समय यात्रियों की सुविधानुसार करने का अनुरोध किया ताकि यात्रियों को समुचित लाभ मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here