उत्तराखंड में शहादत की परंपरा : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

0
579

देहरादून। आजादी की 72वीं सालगिरह पर के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने किसानों, जवानों तथा आम आदमी के लिए योजनाओं का पिटारा खोला। ऐतिहासिक परेड मैदान में झंडारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने आम जनता को बधाई दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और शहादत यहां की पंरपरा है। यहां लगभग हर परिवार से एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के किसानों की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है।
परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है और जीडीपी में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 103 ग्रोथ सेंटर्स स्थापित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण करने के बाद सचिवालय में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार का शुभारंभ भी किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here