Homeअध्यात्मकुछ ऐसा रहेगा आज आपका दिन, जानने के लिए पढ़िए और शेयर...

कुछ ऐसा रहेगा आज आपका दिन, जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

मेष :- आज आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा । सामाजिक क्षेत्र में आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलो मे भी आपको सफलता के आसार मिल सकते है। स्वास्थ्य के संबंध मे परेशानी आ सकती है ’ अपने स्वभाव व सेहत का खास ध्यान रखे।

वृष :- स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचारो से दूर रहे। कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं, बेहतर है इसे आज टाल दें। पारिवारिक सुखो मे कमी के हालत आपको देखने को मिल सकते है।

मिथुन :- परिवार में मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। मन में दुविधा हो सकती है। महत्वनपूर्ण निर्णय फिलहाल न लें। किसी के साथ गलतफहमी या वादविवाद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम करें।

कर्क :- मानसिक अशांति और परेशानी भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णय की स्थिति रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतान के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।

सिंह :- स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। मानसिक विकार और धन की हानि हो सकती है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा लेकिन सब सही हो जाएगा।

कन्या :- वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी, इससे लाभ होगा। आज आपके परिश्रम का संतोषजनक परिणाम मिलेगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। किसी काम को पूरा करने से भय बना रहेगा ।

तुला :- आज के दिन आपका गुस्सा बढ़ सकता है जिसके कारण स्वभाव मे परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा । कलह और विवाद से दूर रहें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए सयम अच्छा है। पेट में तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक :- आज का दिन आपको किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं जिसके कारण आपको चोट लगने की संभावना बनी रहेगी । गुस्से की मात्रा बढ़ सकती है जिसके कारण स्वभाव मे परिवर्तन देखने को मिलेगा । परिवार मे बेवजह कलेश के कारण घर का महोल खराब रहेगा ।

धनु :- कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, ध्यान रखें। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपति के मामले में आज कोई निर्णय ना लें। मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। मान सम्मान मे हानि उठानी पड़ सकती है ।

मकर :- आज के दिन आपके द्वरा कोई धार्मिक कार्य हो सकते है जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी । आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ दिन व्यतीत हो सकता है। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता हो सकती है। परिजनों के साथ मतभेद ना हो, ध्यान रखें।

कुंभ :- आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचा सकती है। आज शुरू किए गए नयें कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक सुख कुछ खास नही रहेगा ।

मीन :- आज के दिन आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा। आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज के दिन आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments