सूर्य के सिंह राशि आने से आपकी लाइफ पर कुछ ऐसा पड़ेगा असर, जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

0
3057

सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य मनुष्यों की जीवन शक्ति है। सूर्य के प्रकाश बिना जगत अंधकारमय हो जाएगा, ठीक इसी प्रकार जन्मपत्रिका में भी यदि सूर्य अशुभ हो तो जातक का जीवन अनेक कठिनाइयों भरा हो जाता है। सूर्य नेत्रों का कारक है। इसके राशि बदलने से कई नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। सूर्य के प्रभाव से अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं। तरक्की भी होगी। वहीं बिजनेस करने वालों की इनकम बढ़ सकती है। वहीं सूर्य के अशुभ प्रभाव से कुछ लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। विवाद और धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष – सूर्य का राशि बदलना आपके लिए शुभ रहेगा। अपनी ही राशि में सूर्य के आने से आपका फायदा हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा भी मिल सकता है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। आपके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।

वृष – सूर्य के राशि बदलने से नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। माता से संबंधों में सुधार हो सकता है। इसके अलावा सूर्य के राशि बदलने से आपका तनाव भी बढ़ सकता है।

मिथुन – सूर्य का राशि बदलना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे और उसका पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। सूर्य के प्रभाव से आप रिस्क उठाएंगे और सफल हो जाएंगे। आपको नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ भी मिलेगा। इसके अलावा भाई बहनों या कुछ साथ के लोगों से आपके संबंध जरूर खराब हो सकते हैं। वहीं सूर्य के कारण यात्राओं का योग बन रहा है। वो आपके लिए अनुकूल भी रहेगी।

कर्क – सूर्य के राशि बदलने से आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इनकम बढ़ सकती है और आप की सेविंग भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सरकार से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। वहीं आपको संभलकर भी रहना होगा। सूर्य के राशि बदलने से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। बिना सोचे समझे बोलेंगे तो आपकी राज की बातें उजागर हो सकती हैं। घर में किसी से विवाद भी हो सकता है।

सिंह – सूर्य के राशि बदलने से आपके स्वभाव में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं लेकिन आपको सोच-समझकर बोलना होगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कड़वाहट भी आ सकती है। वहीं सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आप खुद को एनर्जेटिक फिल करेंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा भी हो सकता है।

कन्या – आपकी राशि के लिए सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है। आपको गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। वरना किसी से विवाद हो सकता है। खर्चे बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। दूरस्थान की यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। इसके अलावा दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट के मामले आपके फेवर में आ सकते हैं।

तुला – सूर्य के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। बड़े लोगों से मुलाकात होगी जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेमी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक – सूर्य के राशि बदलने से आपका कामकाज बढ़ सकता है। पर्सनल लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाने से आप परेशान हो सकती हैं। माता की सेहत को लेकर भी आपकी टेंशन बढ़ सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग बड़े फैसले या सौदे कर सकते हैं। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है और आपको काम करने में आनंद भी आएगा।

धनु – सिंह राशि में सूर्य के आने से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कामकाज में मेहनत ज्यादा होगी और आपको सफलता भी मिलेगी। इससे आपका सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से आपके अच्छे संबंध बनेंगे। दान-धर्म और पूजा-पाठ में आपका मन बनेगा। सूर्य के राशि बदलने से लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। इसके अलावा पिता और भाई-बहनों से आपके संबंध बिगड़ने के योग हैं। मतभेद या अनबन हो सकती है।

मकर – सूर्य का राशि बदलना आपके लिए ठीक नहीं है। मकर राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। अचानक धन हानि हो सकती है। सेविंग भी खत्म होने के योग हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। संभलकर रहें। इसके अलावा कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। गलत या गैर कानूनी काम न करें। मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।

कुंभ – सूर्य के राशि बदलने का आपकी राशि पर सूर्य का मिला-जुला असर रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता और फायदा तो मिलेगा वहीं सेहत के मामले में समय ठीक नहीं रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भी विवाद होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है।

मीन – सिंह राशि का सूर्य आपका खर्चा बढ़ा सकता है और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। सिरदर्द या बुखार हो सकता है। इसके अलावा लाइफ पार्टनर के व्यवहार में आक्रामकता भी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से फायदा हो सकता है। आप अपने विरोधियों पर हावी भी रहेंगे। कोई विवाद या कोर्ट का मामला आपके फेवर में आ सकता है। इसके साथ ही प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिल सकती है।

सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु करें ये उपाय :-

  • 250 ग्राम गुड़ रविवार के दिन बहते जल में प्रवाहित करें।
  • प्रतिदिन सूर्यदेव को कुंकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दें।
  • 11 रविवार को किसी मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।
  • रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।
  • रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।
  • रविवार को सूर्य का दान करें। (दान सामग्री: लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)
  • प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here