Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन....

आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष :- आप जो भी काम करेगे आप को उस मे सफलता मिलेगी लेकिन आप को पेट मे तकलीफ बन सकती है घर परिवार मे अच्छा वक्त  बीतेगा लेकिन आज काम काज की जगह पर किसी से मन-मुटाव हो सकता हैं l

वृष :- परिवार से मिलने वाले सुख मे कमी बन सकती है काम-काज के लिए आज का दिन उत्तम है , शिक्षा के क्षेत्र मे आज अभूतपूर्व जीत होगी क्रोध पर नियंत्रण रखे  l

मिथुन :- व्यापर के लिए आज का दिन उत्तम है मशीनों का काम अच्छा रहेगा साथ ही मित्रो का अच्छा रहेगा पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन उत्तम नही है l

कर्क :- आज भाग्य का हर तरह से साथ होगा पारिवारिक माहोल सोहार्द पूर्ण रहेगा मित्रो और  भइयो का साथ प्राप्त होगा सेहत को ले करके परेशान रहेगे साथ ही आप का मन गलत कामो की और  होगा अतः आप संयम से काम ले  l

सिंह :- आज के दिन लेन-देन के काम और बेवजह के झगड़ो मे न पड़े नही तो आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज के दिन अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करेंगे। आपके  घर मे किसी के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।

कन्या :- अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमत्ता से आपके कार्य सफल होंगे। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा,  विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा एवं प्रतियोगिता में मेहनत का उचित और  आशाजनक  परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

तुला :- बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।  आपकी शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस समय में आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे l

वृश्चिक :- आज के दिन आपको परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। आज के दिन स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आप के मन मे बे वजह के बुरे विचार आएगे जिस कारण काम काज मे पूरा ध्यान नहीं रहेगा इस का ध्यान रखे  l

धनु :- आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिय। इस समय में कामकाज को लेकर के अनुकूल न होने से आपको दिक्कतें पेश आएंगी। आज पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में मेहनत के अनुसार सफलता होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर :- अपने परिवार के लोगो से किसी तरह की परेशानी मिल सकती है। इस समय में आप  साझेदारी में कोई काम न करे नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपका दिन मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुल मिलकर आज का दिन हर तरह से उत्तम है    l

कुम्भ  :- परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज के दिन आप मे गुस्से की अधिकता रहेगी और  घर में तनावपूर्ण स्थिति मिलेगी, इस समय में आपको स्वास्थ्य के संबंध में कमी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से आपके शरीर में आलस्य की मात्रा बढ़ सकती है।

मीन :- आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो परेशानियों के हालात पैदा करेगा। आपको योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।   किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments