Homeअध्यात्मरक्षाबंधन पर बहनें राशि के अनुसार भाई कों बांधे इन-इन रंगों की...

रक्षाबंधन पर बहनें राशि के अनुसार भाई कों बांधे इन-इन रंगों की राखी, आप भी देखियें और शेयर कीजिए…..

26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार भाई को राखी बांधेंगी तो बेहद शुभ होगा। ज्योतिषों का कहना है कि 4 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा का साया रक्षाबंधन के दिन पहले ही समाप्त हो जाएगा। अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार रंग वाली राखी भाई को बांधेंगी तो भाई के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन भाई को कौन से रंग वाली राखी बांधनी चाहिए।

मेष राशि- इस राशि वाली बहनें भाई को लाल रंग की राखी बांधें।

वृषभ राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधें।

मिथुन राशि- इस राशि वाली बहने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें।

कर्क राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें।

सिंह राशि- इस राशि वाली बहनें भाई को गोल्डन, पीली रंग की राखी बांधें।

कन्या राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधें।

तुला राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर सफेद, क्रीम राखी बांधें।

वृश्चिक राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर लाल राखी बांधें।

धनु राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर चंदन की राखी या फिर रेशमी रंग की राखी बांधें।

मकर राशि- इस राशि वाली बहनें भाई को गहरे रंग की राखी जैसे नीले रंग की राखी बांधें।

कुंभ राशि- इस राशि वाली बहनें भाई को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधें।

मीन राशि- इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments