Homeअध्यात्मआज का राशिफल, इन राशि को मिलेगा लाभ, तो इन राशि वालों...

आज का राशिफल, इन राशि को मिलेगा लाभ, तो इन राशि वालों को आज हो सकता है नुकसान, आप भी पढ़े और शेयर करें…..

मेष :- आज के दिन कोई भी काम सोच विचार कर ही करे l किसी भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले किसी बड़े की सलाह मुशवरा अवश्य लें । परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो ध्यान रखें। निरर्थक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक विचार आने से उलझनों मे पड़ सकते है ध्यान रखे ।

वृष :- कोर्ट कचहरी के झंझट में आज न पड़े । आज के दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है। परिजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें ।  किसी से भी एलेक्ट्रोनिक समान उपहार के तौर पर न ले । काले नीले रंगो से परहेज करे ।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस्यमय  रहेगा जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में  उतार चढ़ाव बना रहेगा और साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही आपके लिए कष्ट दायक साबित हो सकती है । जीवन साथी  के साथ तालमेल मे कमी का सामना करना होगा, जिससे घर का मौहोल बिगड़ सकता है ।  काले  रंग से परहेज करे ।

कर्क :- आज के दिन की गयी  योजनाए काफी हद तक सफल होगी ।  घर परिवार का सुख और उनका  सहयोग आपके भाग्य के लिए महतावपूर्ण रहेगा । काम काज के प्रति आपको आशानुसार फल प्राप्त होंगे । किसी धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी ।

सिंह :- आपके गुस्से और स्वभाव पर नियंत्रण रखे अन्यथा कार्य क्षेत्र मे  परेशानी और अनहोनी घटना घटित होने की संभावना बढ़ सकती है । इस समय आपको चतुराई से काम  करने की आवश्यकता है । बिना फायदे की यात्राएं  होनी संभव है ।

कन्या :- आपके अपने  स्वास्थ्य के संबंध मे परेशानियों के साथ साथ जीवन साथी  के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा । गुस्से और जल्दबाज़ी मे किए गए काम आपको निराशाजनक परिणाम दे सकते है । काले रंग से परहेज करे ।

तुला :- इस समय मन का भटकाव और काल्पनिक वहम आपको परेशानिओ मे डाले सकता हैं । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने की आवयशकता है खास कर पिता और संतान के संबंध मे सतर्क रहे  ।   इस समय किसी प्रकार के आरोप लगने की संभावना बनी रहेगी ।

वृश्चिक :- आज के दिन परिवार के सदस्यो और मित्रो की तरफ से हर संभव सहयोग की प्राप्ति होगी । परिवार के साथ बिताया हुआ समय आपको मन की शांति प्रदान करेगा  ।  कार्य क्षेत्र मे भी आपको सफलता मिलेगी ।  बड़े भाई के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखे ।

धनु :- आपके स्वभाव मे गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी ।  व्वहार मे गुस्से के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है । धन के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है । आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा ।

मकर :- इस समय कोई भी बड़े फैसला लेने से पहले अपने बड़े बुज़र्गों से  सलाह मशवरा  ले कर ही काम को अंजाम दे अन्यथा हानि  का सामना आपको देखने को मिल सकता है । इस समय  सरकार की तरफ से शुभ समाचारो की प्रदानता बनी रहेगी । काला रंग आपके लिए शुभ रहेगा ।

कुंभ  :- आज के दिन कोई न कोई ऐसी घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितिया पैदा कर सकती है जिसके कारण गंभीर रूप से चोट लगना संभव है ।  भाइयों और मित्रो को भी किसी न किसी प्रकार की परेशानी  बनी रहेगी, और बनते बनते काम बिगड़ सकते है । लाल रंग से परहेज करे ।

मीन :- आज आपके परिवार के सुखो मे कमी का सामना करना पड सकता है जिसके कारण कोई न कोई परेशानी आपको घेरे रहेगी ।  मानसिक असंतुलन आपकी परेशानियों को बढ़ाने का काम करेगा । जिद्दी स्वभाव के कारण आपको  काम काज मे नुकसान उठाना पड़ सकता है ।  काला रंग आपके शुभ काम मे बाधा देगा

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments