Homeराज्यउत्तराखण्डअगर आपके घर के आगे हैं यह 10 चीजें तो हमेशा रहेगी...

अगर आपके घर के आगे हैं यह 10 चीजें तो हमेशा रहेगी धन और सुख की कमी,पढ़िएं और शेयर कीजिए…..

वास्तु के अनुसार सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि घर के आस-पास मौजूद चीजें भी वास्तु दोष उत्पन्न करके घर में रहने वालों को शारीरिक परेशानी, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी बढ़ाने का काम करते हैं। वास्तु विज्ञान में ऐसे 10 चीजों का जिक्र किया गया है। देखिए आपके आस-पास तो नहीं हैं ऐसी 10 चीजें।घर के आगे गंदे पानी का जमाव वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर यह जमाव पश्चिम की ओर हो तब धन का नुकसान तो होता ही है बदनामी भी होती है।

कांटेदार पौधे घर के आगे होने का मतलब आपके विरोधियों की संख्या बढ़ रही है। यह पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ाने का काम करता है साथ ही स्वास्थ्य का नुसाकन करता है। घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे का होना भी कष्टकारी होता है।

घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु के अनुसार कष्टकारी होता है।

बिजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है।

घर के आगे घना वृक्ष का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है।  इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।

वास्तु के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर की महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है और रिश्तों में तालमेल की कमी होती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments