Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में डिजास्टर रिस्क असेसमेंट सेमीनार का आयोजन, सरकार कर रही है...

देहरादून में डिजास्टर रिस्क असेसमेंट सेमीनार का आयोजन, सरकार कर रही है भविष्य में आपदा को कम करने पर फोकस…..

देहरादून{शैली}- राजधानी देहरादून में आज डिजास्टर रिस्क असेसमेंट पर राज्य स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा से बचाव पर चर्चा की गई। सेमीनार में डिजास्टर रिस्क असेसमेंट में भविष्य में आपदाओं को कम करने पर जोर दिया गया। साथ ही डेटा प्लान की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखंड में तीन तरह की समस्याएं है। भूकंप, अतिवृष्टि और लैंडस्लाइ। जिसमें काफी नुकसान होता है। इसको देखते हुए जो डाटाबेस तैयार किया है उससे काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आपदा से उत्तराखंड में काफी दिक्कतें होती हैं। लेकिन राज्य सरकार की कोशिश है कि नुकसान को काफी कम किया जा सके। इसी को लेकर इस सेमीनार का आयोजन किया गया है। इस दौरान डेटाबेस पर कन्सल्टेंट एजेंसी ने प्रस्तुतिकरण दिया। सेमीनार में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वित्त सचिव अमित नेगी और आपदा से जुड़े एक्सपर्ट मौजूद रहे। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भी इस सेेमीनार में शामिल हुए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular