गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, इस दिन शुभ मूहूर्त मे बंद होगें कपाट……

0
679

उत्तराखंड- गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट के बंद होने की तीथि तय हो गयी है। गंगोत्री धाम के कपाट आठ नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री मंदिर के कपाट अगले दिन नौ नवंबर को भैयादूज के पर्व पर बंद होंगे। अष्टमी पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग के अनुसार कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला, जबकि यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद का मुहूर्त रामनवमी के दिन तय किया जाएगा।गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की बैठक में मंदिर के कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार आठ नवबंर को अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर साढ़े बारह बजे विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद शीतकाल में श्रद्धालु गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित कर पाएंगे। उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर 9 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसका मुहूर्त रामनवमी के दिन यानि आज तय किया जाएगा। कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, गणेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, अरुणा सेमवाल, प्रेमवल्लभ सेमवाल आदि तमाम तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here