पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर के कल लखनऊ मे किए जायेगें अन्तिम दर्शन , पार्थिव शरीर को विशेष विमान से लखनऊ लाएंगे डिप्टी सीएम………

0
2201

 

देहरादून- यूपी उत्तराखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का पार्थिक शरीर आज लखनऊ मे अन्तिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। आपको बता दे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन के बाद उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही योगी ने डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा से कहा कि वे दिल्ली जाकर श्री तिवारी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ लखनऊ लाएं।

मुख्यमंत्री द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 20 अक्टूबर को श्री तिवारी के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से लखनऊ लाएंगे। श्री तिवारी का पार्थिव शरीर 20 अक्टूबर को ही विधान भवन में अन्तिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति विधान भवन में श्री तिवारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 20 अक्टूबर की ही शाम को श्री तिवारी का पार्थिव शरीर पंतनगर, उत्तराखंड ले जाया जाएगा, जहां उनका अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी। 21 अक्टूबर को उनकी अन्त्येष्टि क्रिया सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय को दिए हैं। साथ ही, प्रदेश में 20 व 21 अक्टूबर को राजकीय शोक की घोषणा की गयी है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के विकास और समृद्धि के लिए श्री तिवारी ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री तिवारी द्वारा इन राज्यों में अनेक कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए। विकास पुरुष के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए श्री तिवारी ने अपनी विशिष्ट शैली का परिचय दिया। सौम्य और मृदुभाषी श्री तिवारी एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ संसदीय परम्पराओं के ज्ञाता थे। उन्होंने देश के स्वाधीनता आन्दोलन में सक्रिय भाग लिया। देश व प्रदेश के प्रति की गयी उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी ने हमेशा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े तथा दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया। अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here