पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया दिल्ली, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गज पहुंचे दर्शनों के लिए………

0
1828

देहरादून- यूपी उत्तराखड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली मे अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया है। उत्तराखंड के “विकास पुरुष” पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी पार्थिव शरीर उनके दिल्ली आवास पर रखा गया है। तिवारी के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम कोश्यारी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक दिल्ली पहुंच गये हैं। उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी तिवारी के अन्तिम दर्शन को उनके आवास पर पहुंचें हैं। आपको बता दे कि दिग्गज कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। तिवारी 18 अक्टूबर 1925 को जन्म हुआ था। तिवारी का उसी दिन निधन हुआ, जिस दिन वो इस दुनिया में आये थे। कल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here