मेष :- व्यवसाय या नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। संतान के विषय में दुविधा रहेगी। विरोधियों के साथ बहस न करे l
वृष :- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
मिथुन :- किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के आज योग हैं। आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी ।
कर्क :- परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। काम में ही धन खर्च होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।
सिंह :- आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। आमोद-प्रमोद के साथ वाहन-सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी।
कन्या :- नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज का दिन हर तरह से उत्तम है बस सेहत का ध्यान रखे l
तुला :- नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे। व्यावसायियों को कार्यालय में अनुकूल वातावरण मिलेगा।
वृश्चिक :- प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। भागीदारों से लाभ होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
धनु :- आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कला के प्रति आज आपकी विशेष रुचि रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी।
मकर :- शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। वाणी पर संयम रखे । मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा। आज का दिन काम-काज की ओर हर तरह से अच्छा है
कुंभ :- यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो जिसे आपने सोचा था लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। बाहर जाने के संयोग बन सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माँ की सेहत को लेकर के आप चिंता जनक हालत बनेगे l
मीन :- आज आपका काम मन मित्रो के साथ लगेगा साथ ही आप हर तरह से अपनी छवि को कायम रखने का प्रयास करेगे, जिसमे आप काफी हद तक कामयाब रहेगे आपका भइयो से झगड़ा हो सकता है l