भाजपा गढ़वाल मंडल पदाधिकारियों की बैठक, 2019 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया मथंन…..

0
759

देहरादून- राजधानी देहरादून मे भाजपा गढ़वाल मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट को लेकर यह बैठक की गई।  बैठक में भाजपा महामंत्री सरोज पाण्डेय ने 2019 का चुनाव जीतने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत बताते हुए कहा कि भाजपा को अपने सोशल मीडिया को अधिक प्रभावी उपयोग पर बनाना चाहिए। भाजपा महामंत्री सरोज पांडेय जो इन दिनों उत्तराखण्ड दौरे पर है तथा वह 2019 चुनाव के मद्देनजर भाजपा के कामों की समीक्षा कर रही है, भाजपा मुख्यालय में हुई आज बैठक में उन्होने कहा कि भाजपा को चुनाव जीतने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जिस सोशल मीडिया का उपयोग 2014 के चुनाव में भाजपा की जीत का मुख्य आधार बना था उस सोशल मीडिया का उपयोग अब विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ प्रभावी ढंग से किये जाने पर उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया सेल और अधिक प्रभावी बनाया जाये। उन्होने केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की सूची न बनाये जाने और केन्द्र को उपलब्ध नहीं कराने पर रोष जताया। उन्होने कहा कि अब चुनाव में सिर्फ 60 दिन का समय बचा है इसलिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। भाजपा द्वारा बूथ प्रबन्धन से लेकर कांग्रेस के मिथ्या प्रचार का जवाब देने पर बैठक में चर्चा की गयी। साथ ही बैठक में गढ़वाल मंडल में आने वाली सभी तीन संसदीय सीटों पर जीत पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सीएम त्रिवेंद्र रावत, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री रेखा आर्य, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री खजानदास, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान समेत पार्टी के कई विधायक और पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here