कांग्रेस द्वारा कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सिख समुदाय मे रोष, फूंका पूतला…….

0
10156

देहरादून- कांग्रेस द्वारा कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आज देहरादून में सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने 1984 के दंगों के दोषी कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर सिक्खों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष हरभजन सिंह आनंद ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस सिख विरोधी पार्टी है।साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस हरकत से पूरा सिख समुदाय आहत हुआ है। इस मौके पर गुरुद्वारा गोविंद नगर के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी, गुरु सिंह सभा से देवेंद्र भसीन ,इंदरजीत सिंह ,गुरप्रीत जॉली ,हार पाल सेठी ,दून सिख वेल्फेयर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत सिंह ,सन्नी पहुजा ,सरदार गुरबख्श सिंह राजन वह सिख समाज से जुड़े अन्य कई लोग मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here