भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पूतला, कहा राफेल मुद्दे को लेकर राहुल गांधी शुरू से ही जनता को कर रहे गुमराह……

0
9947

देहरादून- राफेल मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। बीजेपी के धर्मपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राफेल मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बोले गए झूठ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आइएसबीटी चौक पर राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया। वहीं, ऋषिकेश में भी राफेल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक जाम लगाकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले में शुरू से ही झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की पोल खुल गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बोफोर्स घोटाला, कोलगेट घोटाले, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्ट लैंड घोटाला और नेशनल हेराल्ड घोटाले हुए हैं। जिनका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here