आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

0
606

मेष:- आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

वृषभ:- आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार का उत्तम सहयोग मिलेगा। मन में जोश  एवं चुस्ती बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते है।

मिथुन:- आपको परिवार का सुख मिलेगा। किसी परिचित द्वारा ठगे जाने की संभावना है। मन अशांत  रहेगा। गुस्सा अधिक बढ़ेगा।

कर्क:- कामकाज में धन लाभ होगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

सिंह:- परिश्रम के अनुसार शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्राएं होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार मे किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है।

कन्या:- आप धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा यात्राएं होंगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

तुला:- पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक:- आज मन प्रसन्न रहेगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु:- घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी।

मकर:- आप बडों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ  फलो की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक  सिद्ध होगी।

कुंभ:- कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। प्रभावशाली  व्यक्तित्व बना रहेगा।

मीन:- आज जो भी कार्य करेंगें उसमें सफलता मिलेगी। परिवार से मिलने वाले सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग का अच्छा साथ मिलेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here