आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन….

0
566

मेष- स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृष- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे।
मिथुन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी अज्ञातभय से परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं।
सिंह- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
कन्या- आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
तुला- मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक- अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
मकर- पारिवारिक समस्याएं बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ- मानसिक शान्ति रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मीन- धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here