आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

0
446

मेष- माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

वृष- सम्पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। किस मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

मकर- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा।

कुंभ- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन- पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here