कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली का विरोध कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका…..

0
420

देहरादून- राजधानी देहरादून में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली का विरोध कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। जिसके बाद वह नारेबाजी करने लगे। वहीं सुबह साढ़े 11 बजे बाद रैली के लिए भीड़ जुटना शुरू हुई। राहुल गांधी की रैली के विरोध की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध की आशंका के चलते पुलिस कार्यक्रम स्थल पर तैनात है। सभी आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। जौलीग्रांट से लेकर शहीदों के घर तक जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया है। एसपीजी ने शहीदों के घरों पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी है। इसके लिए तीन एएसपी, छह सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 155 दारोगा, 400 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी को लगाया है। ट्रैफिक पुलिस अलग से यातायात संभालेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here