राहुल बोले, नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया, राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला, मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दिए…..

0
584

 

देहरादून- कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोई है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है। अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि पहले नारा था ‘अच्छे दिन आएंगे’ अब नया नारा है ‘चौकीदार चोर है’। मुझे बहुत खुशी हुई कि मनीष खंडूड़ी यहां मौजूद हैं। उनके पिता ने पार्लियामेंट डिफेंस कमिटी में देश की रक्षा को लेकर एक प्रश्न पूछा तो उन्हें उस कमिटी की चेयरमैनशिप से नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा का मामला है। क्या उन्होंने कुछ गलत कहा। भाजपा में सच्चाई के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है।

राहुल ने कहा कि मैं एक बड़ी घोषणा कर रहा हूं। हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधरण टैक्स होगा। नरेंद्र मोदी की भयंकर गलती की माफी मैं आप लोगों से मांगता हूं। पुलवामा हमले के दिन हिंदुस्तान के छह एयरपोर्ट अडानी को दिए गए। माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को पैसा देगी। कांग्रेस पार्टी गरीबों के खातों में पैसा जमा करवाएगी। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी ये सभी मोदी हैं और चोर हैं। एक मोदी ने दूसरे मोदी को पैसा दे दिया है। ये सारे मोदी चोर हैं। दो हिंदुस्तान हम बनने नहीं देंगे। हमारा हिंदुस्तान एक रहेगा। हम जमीन अधिग्रहण कानून लाए। मोदी ने इस कानून को तीन बार रद्द किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here