आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

0
8188

मेष- खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृष- परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेंगी।

मिथुन- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला- आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक- परिवार में सुख शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ- माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here