आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

0
637

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।

मिथुन- मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुस्वादु खान-पान में रूचि बढ़ेगी।

सिंह- मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। बातचीत में संयत रहें।

कन्या- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। फिर भी वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खान-पान के प्रति रूझान रहेगा।

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं।

धनु-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मकर- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

कुंभ- माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here