मुख्यमंत्री दरबार में सुलझी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज की जुबानी जंग, अब नहीं देना होगा पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब……

0
666

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दरबार में भाजपा के दो विधायकों की जुबानी जंग सुलझ गई। दोनों मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ऑफिस के बाहर निकले। आज मुख्यमंत्री और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के समक्ष खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी पत्नियों संग पेश हुए। दोनों विधायकों के बीच बातचीत से मसला सुलझाया गया। जिसके बाद दोनों ने कहा कि वह पार्टी के लिए मिलजुल कर काम करेंगे। अब दोनों को पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब नहीं देना होगा। नरेश बंसल के मुताबिक दोनों विधायकों ने अब तक हुई बयानबाजी पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि दोनों विधायकों के मध्य लम्बे समय से संवादहीनता बनी हुई थी। साथ ही आपस मे कुछ गलतफहमियां पैदा हो गई थी। अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। लिहाजा, मामला शांत होने के साथ ही अब नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं रह गई है। बता दे कि पिछले दिनों खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इतना ही नहीं उन्होंने पुराने दस्तावेज निकालकर एसएसपी को भी उपलब्ध करा दिए थे। वहीं, झबरेड़ा विधायक ने भी खानपुर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। दो दिन पहले पार्टी हाईकमान की चेतावनी के बाद देशराज कर्णवाल ने ज्यादा कुछ बोलने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कहेंगे। वहीं, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलवार को देहरादून में प्रेस वार्ता कर देशराज कर्णवाल के प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए कहा था कि वह कर्णवाल को जेल भिजवाकर ही दम लेंगे। गुरुवार को दोनों विधायक मुख्‍यमंत्री के दरबार में पहुंचे। जिसके बाद अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। लिहाजा, मामला शांत गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here