Exit Poll 2019: सर्वे के नतीजों से उत्तराखंड में भाजपा उत्साहित, कांग्रेस ने कहा 23 मई का इंतजार करें……

0
391

देहरादून- लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267- 350 सीटें आई हैं। इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में भाजपा एग्जिट पोल के नतीजों से काफी उत्साहित है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो तमाम चैनलों के एक्जिट पोल सामने आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनने जा रही है। उनका दावा है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीत कर इतिहास रचेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि कोई दल लोकसभा चुनाव में जीत दोहराएगा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि एक्जिट पोल पर एकरूपता नहीं है। हम एक्जिट पोल को खारिज नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में और बेहतरीन तस्वीर की हमें पूरी आस है। एक्जिट पोल में दस बीस नहीं, बल्कि कई सीटों का अंतर दिख रहा है। इसलिए सबसे बेहतर स्थिति ये ही है कि मतगणना का इंतजार किया जाए। बता दे लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान होने के बाद कई टीवी न्यूज चैनलों ने रविवार शाम को नतीजों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया। अधिकांश सर्वेक्षण भाजपा के पक्ष में रहे, जिससे पार्टी कार्यालय में उत्साह की लहर दौड़ गई। पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी एग्जिट पोल के बाद जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। हालांकि एक चैनल ने प्रदेश में एक सीट कांग्रेस को दी है, लेकिन भाजपा नेता इसे गलत करार दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि हर सीट पर पार्टी भारी अंतर से जीत रही है। देश भर में तीन सौ से अधिक सीटें पार्टी अपने दम पर लाएगी। पार्टी का दावा है कि वे एग्जिट पोल के भरोसे नहीं है, उन्होंने अपने स्तर पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है। उत्तरप्रदेश में गठबंधन को मिलने वाली बढ़त से भी पार्टी नेता सहमत नहीं हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here