आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

0
6831

मेष- बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। माता का सानिध्य तो मिलेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही हैं।

तुला- मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर- परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संचित धन में कमी आयेगी।

मीन- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here