आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

0
769

मेष- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन- परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

सिंह- किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर- आशा-निराशा का मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सेचत रहें।

कुंभ- किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्वि होगी।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here