पांच राज्यों के बदले गये राज्यपाल, आनंदीबेन यूपी तो लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल……

0
484

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य में पहले राम नाईक राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here