आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

0
869

मेष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

वृष- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन- किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

तुला- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को अभी कष्ट रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here