आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

0
942

मेष- मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन- वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

सिंह- अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।

तुला- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

धनु- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मकर- आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे। संचित धन में कमी आयेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ- वाणी में सौम्यता तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here