आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

0
8621

मेष- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान भी रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

तुला- मन में निराशा एवं असंन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

मीन- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here