वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, एक की मौत, 5 लोग घायल….

0
1352

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई। न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी हुई।
स्थानीय टीवी फॉक्स-5 की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह गोलियां चली है वो अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल व्हाइट हाउस से महज 3 किलोमीटर दूर है। स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स-5 ने बताया कि 6 लोगों को गोलियां लगी है.।

शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित कोलंबिया स्ट्रीट में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से  एक की हालत गंभीर है जबकि एक की मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here