LIVE: उत्तराखंड पंचायत चुनाव : मतगणना शुरू, यहां देखें अब तक किस-किस को मिली जीत…..

0
606

देहरादून- हरिद्वार को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 33882 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो गया है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। बता दें पंचायत चुनाव के तहत 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच, 11 व 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 89 ब्लाक मुख्यालयों में मतगणना शुरू हो गई है। वहीं हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा को 467 वोट मिले हैं। भावना ने 14 मतों जीत दर्ज की है। कुंवरपुर से निवर्तमान प्रधान हरेंद्र बिष्ट की पत्नी चित्रा बिष्ट जीती हैं। चित्रा को 489 वोट मिले हैं। लच्छामपुर से तनुजा पांडे 505 वोट से जीती हैं। रुद्रपुर ब्लॉक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी खमिया नं 2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी 3 में राहुल तिवारी, जवाहर नगर में दीपा कांडपाल, शांतिपुरी 1 में विमला जोशी और गड़रिया बाग में गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। विकासखंड खटीमा में प्रधान पद के दावेदार नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से निर्वाचित हुए हैं। ग्राम सभा गैलरी चकरपुर से पूनम देवी तथा गौर पटिया से अनिल चंद ग्राम प्रधान पद की सीट पर जीते हैं। पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक के पाभै वल्दिया ग्राम पंचायत से राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। राजेंद्र को 98 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 68 मत मिले हैं। पौड़ी जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 392 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं। जबकि जिले के ब्लॉक खिर्सू स्थित ग्राम मरोड़ा के ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। जिसके चलते वहां ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर नहीं चुने जाएंगे। उत्तरकाशी के पुरोला की 43 ग्राम पंचायत में से सात प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष 36 की मतगणना चल रही है। यहां 21 क्षेत्र पंचायत में से तीन निर्विरोध चुने गए हैं। एक नामांकन रद्द हुआ है। शेष 17 पर मतगणना चल रही है। बागेश्वर के विकास खंड गरुड़ में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया। यहां ग्राम सभा जिनखोल से मंजू देवी विजय हुई हैं। ग्राम सभा दुदिला से प्रधान पर पर गोपाल राम विजय हुए हैं। कपकोट में ग्राम सभा झूनी से कुंदन सिंह, तरसार पतियासार से नरेंद्र सिंह, मिखिला खल्लपट्टा से दुगा देबी, लाहुर से प्रताप सिंह, हरकोट से गंगा हरकोटिया, खाती से कैलाश सिंह विजयी हुए हैं। हल्द्वानी में प्रधान पद पर वसंतपुर गौला पार के किशोर चुफाल जीते हैं। चुफाल को 316 और पराजित प्रत्याशी योगेश बर्गली को 243 वोट मिले हैं। नवाड़खेड़ा से प्रधान बने हीरा सिंह बिष्ट को 216 वोट मिले हैं। सीतापुर से प्रधान बनीं किरन आर्या को 437 वोट मिले हैं। किशन पुर रैक्वाल से ममता बिष्ट 378 वोट पाकर प्रधान बनीं हैं। हल्द्वानी में ग्राम सभा बसंतपुर से ग्राम प्रधान पद पर किशोर सिंह चुफाल विजयी हुए हैं।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ डा. विजय कुमार जोगडंडे ने मैगरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के चिरॉली में सीमा थापा ओर धुरचू में नरेंद्र चंद ग्राम प्रधान पद पर जीते हैं। लोहाघाट ब्लॉक में मल्ला खाइकोट का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कांटे की टक्कर में गंगा देवी ने रेखा कार्की को केवल छह मतों से हराया है। गंगा को 176 और रेखा को 170 मत मिले हैं। चंपावत में ब्लॉक कार्यालय में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम जानने को लोगों की भीड़ लगी है। बाजपुर में मतगणना का पहला रिजल्ट आ गया है। यहां ग्राम गजरौला से हरजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। लोहाघाट जिले के बाराकोट में फरतोला, तल्ला बापरु ओर झिरकुनी का प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पहला रिजल्ट फरतोला का घोषित हुआ। यहां 87 मतों के साथ ममता देवी विजयी हुई हैं। तल्ला बापरु में कमला देवी और झिरकुनी में राजेश जोशी ने जीत दर्ज की है।

विकास खंड बागेश्वर में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हुआ है। यहां ग्राम सभा रिखड़ी से भगवती प्रसाद, धारी-दो से कमला देवी विजय हुए हैं। ग्राम सभा बनेगांव से सूरज कुमार, सानीउडियार से बसंती देवी व धपोलसेरा से उमेश सिंह विजयी हुए हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, बुकसोरा से मनदीप कौर, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह, चंदन नगर से विकास सरकार, जयनगर से दीपक पाल और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर जीते हैं। रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल और जवाहरनगर-दो से पंकज कोरंगा जीते हैं। रुद्रप्रयाग जिले में बाडब से सुमन देवी, सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद, अखौड़ी से रेखा देवी, मचकड़ी से मधुदेवी, कन्दी से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं। लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में जाखजिंड़ी से पुष्पा कलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। पुष्पा को 254 मत मिले हैं। खटीमा में पहले राउंड में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कुटरी से वार्ड सदस्य सुनील सिंह 101 मत विजयी हुए हैं। द्वाराहाट में मतगणना के पहले चरण में घोषित परिणामों तहत बड़ैत से रेखा बिष्ट ने तथा बनोली से प्रशान्त सिंह ने एक-एक मत से जीत दर्ज की है। इसके अलावा रणां से देवकी देवी, मांसर से हेमा देवी सरस्वती, सतीनौगांव से भावना सती, तैलीसुनौली से हेमा बिष्ट, सैलीसुनोली से इंद्र सिंह, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबड़वाल तथा उड़ीसा से दिनेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here