राजधानी देहरादून में निकली धूप, कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन की चेतावनी…….

0
988

देहरादून- राजधानी देहरादून में आज सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। हालांकि बाद में धूप खिल आने से लोगों से ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में आज सुबह भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। कुमाऊं की बात करें तो रुद्रपुर, अल्मोड़ा, भीमताल और नैनीताल में बादल छाए रहे। नैनीताल में सुबह कोहरा भी छाया रहा। रामनगर और पहाड़पानी में धूप खिली है। मुनस्यारी, रीठा साहिब, लोहाघाट और मुक्तेश्वर में रुक-रुक क बारिश जारी है।

गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में मौसम खराब है। यहां दो दिनों से बारिश और बर्फबारी जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। यहां शनिवार को सुबह दस बजे करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर में हल्की धूप निकली है। वहीं मौसम विभाग ने अनुसार उत्तराखंड के ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में आज शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं, निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम में ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई है। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ेगी। कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन होने का अनुमान है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here