यूपी के बिजनौर निवासी सुखबीर सिंह व नैनीताल के हल्द्वानी निवासी मोहम्मद यूनुस को उत्तराखंड के बॉर्डर से गुरुवार की देर रात पकड़ा था। जिसके बाद दोनों संदिग्धों को आईआईएम का हॉस्टल में बनाए गए एकांतवास सुविधा केंद्र में क्वॉरेंटाइन किया गया था। दोनों संदिग्ध आज बाजपुर रोड स्थित आईआईएम के हॉस्टल में बनाए गए क्वारटाइंन से कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। खिड़की तोड़कर भागने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों संदिग्धों के परिजनों से संपर्क साधा जा चुका है जल्द ही दोनों संदिग्ध पुनः क्वॉरेंटाइन कर दिए जाएंगे।