जोशीमठ में विधायक महेंद्र भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना सेंटर और व्यवस्थाओ का जायजा लिया…..

0
536
जोशीमठ क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में कोरोना सेंटर और व्यवस्थाओ का जायजा लिया।और यहाँ पर लैब टेक्निशन की नियुक्ति करने की बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने का निर्देश दिया।बाद में नगर पालिका पोटा केबिन में अधिकारियों की बैठक ली और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस की जानकारी ली।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाली समस्या के बारे में जानकारी lनिर्बल ,असहाय और गरीब को बटने वाले खाद्य सामग्री की जानकारी ली।उन्होंने डॉक्टर, पुलिस ,सफाईकर्मियों की  इस संकट की घड़ी में किये जा रहे कार्यो की सराहना की ।कहा संकट के घड़ी में ये देवदूत बनकर काम कर रहे है।उन्होंने मास्क,सेनिटीज़र ,की जानकारी मांगी।साथ ही गॉवो में सैनिटेशन की बारे में बात की
ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एक डॉक्टर के नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया।उन्होंने कहा यह डॉक्टर यात्राकाल में यहाँ रहता फिर लापता हो जाता है।जोशीमठ सामुदायिक केंद्र से उसका वेतन निकलता है।उन्होंने कहा कैसे पहले से स्थायी डॉक्टर की यहाँ पर नियुक्ति की गई यह भी एक सवाल है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here